राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर सुंदर कांड हुआ संपन्न।।

रिपोर्ट- विनोद कुमार पांडेय

गौरीगंज, प्रयागराज। विकास खण्ड होलागढ़ अंतर्गत अरुऑव गांव में बुधवार की शाम सुंदरकांड का आयोजन किया गया। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम वर्ष पूर्ण होने की खुशी में ग्रामीणों ने जश्न मनाया।बता दें कि अरुऑव गांव में ग्रामीणों ने काली माता के मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अर्पित मिश्रा, प्रमोद तिवारी, अनुज मिश्रा, शुभ लाल मिश्रा, लव कुश तिवारी, सुधीर शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, योगेंद्र उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सुनील मिश्रा, राजू मिश्रा, सीबू विश्वकर्मा एवं समस्त ग्रामवासी रहे। पूरे कार्यक्रम दुर्गा लाइट एंड साउंड कंपनी के द्वारा सम्पन्न कराया। इस दौरान सैकड़ो लोगों को प्रसाद किया गया वितरण कर जय श्री राम का उद्घोष किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!