प्रयागराज रेलवे अस्पताल में दूरबीन विधि से ख़राब गुर्दे का हुआ सफल ऑपरेशन।।

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। जनपद के केंद्रीय अस्पताल, नार्थ सेंट्रल रेलवे में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन किया गया है। 57 वर्षीय चंदा देवी प्रतापगढ़ निवासी का दाहिने गुर्दा बहुत बड़ी पथरी और बार-बार संक्रमण के कारण पूरी तरह से खराब हो गया था। इस मरीज का सफल ऑपरेशन दूरबीन विधि से किया गया।यह ऑपरेशन डॉ. अभिषेक शुक्ला (मूत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ. संजय कुमार, वरिष्ठ सर्जन (उत्तर मध्य रेलवे) द्वारा किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शफी अहमद की देखरेख में हुआ। इस ऑपरेशन की विशेषता यह है कि यह बिना चीरफाड़ के दूरबीन विधि से बहुत छोटे छेदों के द्वारा खराब किडनी को 90 मिनट में बाहर निकाल दिया गया। यह ऑपरेशन रेलवे हॉस्पिटल में दूरबीन विधि के द्वारा पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पारंपरिक ओपन सर्जरी के तुलना में कई लाभ प्रदान करती है, जैसे कि कम दर्द, जल्दी रिकवरी, छोटा निशान, हॉस्पिटल में कम समय तक रहना, कम रक्त स्राव, और जल्दी अपने रूटीन काम पर लौटना। मरीज को काफी समय से गुर्दे में पथरी की समस्या थी, जिसके लिए उसने किसी डॉक्टर को नहीं दिखाया और गांव में झाड़-फूंक और झोला छाप डॉक्टरों के चक्कर में फंस गई। मूत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि गुर्दे और उसकी पथरी के समय पर और उचित इलाज के लिए क्वालिफाइड डॉक्टर से संपर्क करना ही सही रहता है। अन्यथा कई बार अज्ञानता या इलाज में लापरवाही के कारण मरीज को अपना गुर्दा गवाना पड़ता है।इस ऑपरेशन की सफलता से चंदा देवी के परिवार को बहुत राहत मिली है। सर्जिकल टीम को इस सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव कुमार हिंदू ने बधाई दी।इस ऑपरेशन में वरिष्ट निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अलोक यादव, डॉ. प्रगति पाण्डेय, मंजू देवी सोनकर मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ट नर्सिंग अधीक्षक हरीश कुमार शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक प्रीती, अभिषेक ग्लैडविन, ड्रेसर अमित शुक्ला, आरती प्रसाद, मनमोहन लाल हॉस्पिटल असिस्टेंट, मूल चन्द, राजेंद्र कुमार तिवारी, रेखा सिंह, लवकुश, रोमेश कुमार, सर्रिफुद्दीन, गीता देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!