नव भारतीय किसान संगठन के द्वारा संपन्न हुआ होली मिलन समारोह, उड़े अबीर और गुलाल।।

रिपोर्ट- राकेश शुक्ला

होलागढ़, प्रयागराज। विकास खण्ड होलागढ़ के ग्राम सभा शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह का आयोजन नव भारती किस संगठन के द्वारा किया गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह संपन्न किया।

बता दें कि नव भारतीय किसान संगठन ने होली मिलन समारोह ब्लाक अध्यक्ष संत लाल पटेल के नेतृत्व में रखा गया। जिसमें क्षेत्रीय लोक गायक सुशील शुक्ल व उनके साथियों ने स्वागत गीत देश भक्ति गीत गाकर शमा बांध दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था रईस अहमद के द्वारा की गई। वहीं संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के फसल की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम उठाने का संकल्प लिया। साथ ही किसानों से अपील करते हुए कहा अपने जानवरों को छुट्टा ना छोड़े। राज्य सरकार के द्वारा इन जानवरों को भेज रह जा रहे चारे का पैसा बंदर बांट हो रहा है। इसका हिसाब लिया जाएगा। वही महाकुंभ को सफल संपन्न करवाने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना व्यक्त की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद, राईन, बहादुर पुर ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, सुनील तिवारी, रईस अहमद, अनुपमा देवी, बृजेश पटेल, निसार अली, मिथिलेश पासी के अलावा कई जनपद के जिला अध्यक्ष के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता वा किसान समलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!