
रिपोर्ट- कुलदीप शक्ला
प्रयागराज। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर केन्द्रीय अस्पताल, प्रयागराज में “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य” विषय पर आधारित सेमिनार और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें कि कार्यक्रम का नेतृत्व मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. के. हांडू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीना अग्रवाल और अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा ने किया।सेमिनार में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” की अवधारणा को भी विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 190 लोगों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई तथा उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित हुआ।
