
#रिपोर्ट- प्रशान्त त्रिपाठी ‘भरुहिया’
होलागढ़, प्रयागराज: नेवादा बर्दनी गांव में स्वर्गीय शिवमूर्ति मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, न्याईपुर की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र एवं प्रिंस मिश्र द्वारा गया जगन्नाथ जी के भव्य दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया।
बता दें कि इस आयोजन में क्षेत्र के महिला-पुरुषों सहित लगभग 13,000 लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में गांव के समस्त निवासियों ने एकजुट होकर सहयोग किया और समस्त आगंतुकों को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरण में भाग लिया। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और सामाजिक समरसता का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद प्रमुख व्यक्तियों में कोटेदार नितिन तिवारी न्यायीपुर, विकल्प बीडीसी आशीष तिवारी रानी का पूरा, धीरेंद्र तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, देव शुक्ला, आनंद पांडेय, प्रीतम मिश्र, रवि पांडेय राम, आशीष मौर्य, सूरज मौर्य, नीरज मौर्य, अमर सिंह यादव, प्रदीप तिवारी आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
