पंचायत बरई हरख में आयोजित चौपाल सकुशल संपन्न।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

होलागढ़, प्रयागराज। विकासखंड श्रृंगवेरपुर धाम अंतर्गत ग्राम पंचायत बरई हरख में पंचायत भवन परिसर में दोपहर 12 बजे एक जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और अपनी समस्याओं को खुलकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष रखा।

चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को जानना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय लेखपाल, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने पेयजल की व्यवस्था, नाली-सफाई, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, राशन वितरण तथा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।चौपाल सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और मांग की कि इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं ताकि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!