हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: 6500 मतपत्रों की छंटाई का कार्य सम्पन्न, मतगणना कल संभावित।।


रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 23 जुलाई 2025 (बुधवार) को सम्पन्न हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के वार्षिक चुनाव से संबंधित 6500 मतपत्रों की छंटाई का कार्य आज 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चुनाव समिति की देखरेख में अध्यक्ष एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों तथा उनके पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में लाइब्रेरी हॉल में सम्पन्न हुआ।

छंटाई के उपरांत प्रत्याशियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सभी बैलेट बॉक्स, जिनमें मतपत्र सुरक्षित हैं, को ओल्ड स्टडी में सील कर दिया गया।

शेष बचे हुए मतपत्रों की छंटाई का कार्य पुनः कल 26 जुलाई 2025 (शनिवार) को निर्धारित समयानुसार लाइब्रेरी हॉल में किया जाएगा। अध्यक्ष एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों तथा उनके पर्यवेक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे कल समय से उपस्थित होकर छंटाई प्रक्रिया में शामिल हों, ताकि कार्य समय पर शुरू हो सके।

छंटाई प्रक्रिया के उपरांत यदि समय की अनुमति रही, तो मतगणना की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी राधा कान्त ओझा (वरिष्ठ अधिवक्ता), अनिल भूषण (वरिष्ठ अधिवक्ता), वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह (चुनाव अधिकारीगण) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!