गर्ल्स हाई स्कूल, प्रयागराज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस।।

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज, 30 अगस्त 2025। गर्ल्स हाई स्कूल, प्रयागराज में राष्ट्रीय खेल दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 29 अगस्त को विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ, जिसमें भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा छात्राओं ने खेलों में सक्रिय भागीदारी करने की शपथ ली।

बता दें कि दूसरे दिन 30 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो आदि खेलों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्या विनीता एसुबियस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद सदैव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। वहीं, हेड गर्ल अनन्या ने अपने संदेश में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रही छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!