
#एन24 मीडिया डेस्क समाचार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता कार्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
बता दें कि यह कार्यक्रम आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर अरविंद कुमार पांडेय, दीपक प्रियदर्शी एवं राजनाथ जी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में मुख्य स्थायी अधिवक्ता, अपर विधि परामर्शी, शासकीय अधिवक्ता सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विदाई कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को उपहार, पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन समीक्षा अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। आयोजन समिति में अशोक कुमार सिंह (निजी सचिव), आशुतोष श्रीवास्तव (समीक्षा अधिकारी), सफीना मसर्रत चंदेल (समीक्षा अधिकारी) एवं मनीष जायसवाल (समीक्षा अधिकारी) शामिल रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सहयोग समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
