राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।।

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। जिला न्यायालय परिसर प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को एक विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बता दें कि जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए कहा कि 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग भाग लें और अपने वादों का निस्तारण कराएं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधकगण एवं जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवकों ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया।

कार्यक्रम में रविकांत (नोडल अधिकारी लोक अदालत/एडीजे) और दिनेश कुमार गौतम (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे) सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनमानस से अपील की है कि 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने मुकदमों को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर विवादों का निस्तारण कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!