ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज की बैठक सम्पन्न।।

रिपोर्ट- दिगंबर त्रिपाठी (वरिष्ठ पत्रकार)

प्रयागराज। श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई धर्मशाला प्रयागराज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

बता दें कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह के निर्देशन में प्रदेश स्तरीय पाँच सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति की समीक्षा, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारी, संवाददाता डायरी के प्रकाशन, पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा तथा पत्रकारों के दुर्घटना बीमा से जुड़े विषय प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी पत्रकारों के बीच विमर्श किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के समीक्षक सदस्य सुधाकर मिश्र विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में महामंत्री दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी ने पत्रकारों की समस्याओं को विस्तार से रखा। वहीं संगठन के प्रतिनिधि विवान ने तहसील स्तरीय प्रेस स्थायी समिति गठन का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सहायक सूचना निदेशक इन्द्रमणि पाण्डेय को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज में होने वाले सम्मेलन में नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता के अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

गुप्ता ने जानकारी दी कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन वर्तमान में देश के सात राज्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

बैठक में रामसजीवन मिश्र, बंसीलाल सिंह, सोमनाथ कुशवाहा, शिवनारायण द्विवेदी, खेमराज सिंह, भैय्यन अली, शेषजी श्रीवास्तव, लालचन्द्र पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, प्रमोद बाबू झा, रामबाबू, जितेन्द्र शुक्ला, हसीन मुस्ताक, पूनम चौरसिया, अर्जुनलाल गुप्ता, शिवमूर्ति सरवानी, गिरवर पाठक, शंकरलाल गुप्ता, अखिलेश यादव, सुनील यादव, महेन्द्र कुमार गुप्ता, देवराज लाल साहू, महेन्द्र पाण्डेय, नियाज अहमद, पवन श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।बैठक का संचालन प्रदेश समीक्षक सदस्य सुधाकर मिश्र ने किया तथा अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता ने की।

अंत में एसोसिएशन के सदस्य रहे अमर बहादुर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात महामंत्री दिगम्बर त्रिपाठी ने बैठक के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!