
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
प्रयागराज। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 05 सितम्बर 2025 को पं. रामकुमार शुक्ल महाविद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बता दें कि उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही मानव के चरित्र निर्माण के आधार होते हैं। देश के जितने भी महापुरुष हुए, उनके पीछे उनके गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और स्वामी विवेकानंद सहित तमाम महापुरुषों के जीवन में गुरुओं का मार्गदर्शन रहा, जिससे प्रेरणा लेकर आज के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महाविद्यालय का विकास तभी संभव है जब शिक्षक, कर्मचारी और छात्र एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें। इसी सामूहिक प्रयास से संस्था और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक एवं भाजपा नेता रामानुज शुक्ल ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, प्रयागराज की मेयर गणेश केशरवानी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर विधायक दीपक पटेल तथा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना शुक्ला ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक आचार्य पं. रामशंकर शुक्ल, निदेशक डॉ. देवेश शुक्ल, डॉ. सर्वेश शुक्ल, आशुतोष पाण्डेय, नितेश सिंह, रज्जू मिश्र, ब्रजेश मिश्र, आशीष पटेल, अम्बुज तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
