मुख्य जीवन बीमा सलाहकार मनोज कुमार के अभिकर्ताओं का सम्मान।।

रिपोर्ट- पी० एन० शर्मा


लालगंज/रायबरेली। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा रायबरेली प्रथम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार मनोज कुमार की टीम की यूनिट मीटिंग लालगंज के एक होटल में आयोजित की गई। इस अवसर पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज शाखा प्रबंधक चंद्रकिशोर यादव रहे। उन्होंने निगम के विभिन्न उत्पादों जैसे जीवन उत्सव एवं जीवन लाभ प्लान की जानकारी दी। वहीं रायबरेली शाखा से डिप्टी मैनेजर सीएलआईए मनीष अवस्थी ने जीवन लक्ष्य, जीवन लाभ, नव जीवन श्री (सिंगल प्रीमियम), नव जीवन श्री (लिमिटेड प्रीमियम), इंडेक्स प्लस और निवेश प्लस जैसे नए प्लान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने अभिकर्ताओं व बीमा सखियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों तक जीवन बीमा का सुरक्षा कवच पहुँचाएँ और समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि एलआईसी ही एकमात्र ऐसी संस्था है जिस पर लोगों का अटूट भरोसा कायम है।

मुख्य जीवन बीमा सलाहकार मनोज कुमार ने कहा कि “जीवन बीमा इसलिए नहीं है कि हम मरने वाले हैं, बल्कि इसलिए कि हमारे बाद भी हमारे अपनों का जीवन सुरक्षित रहे।” वहीं बीमा सखी मंगेश सिंह ने सरकार की बीमा सखी योजना को महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बताया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा सभी अभिकर्ताओं व बीमा सखियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, संदीप कुमार रावत, गयाप्रसाद, महेश कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार, बीना देवी, अवधेश कुमार, रोहित, उपेंद्र कुमार, मनीष, पुष्पराज आनंद, संगीता सिंह, बबिता, सुनीता, रश्मी देवी, बीनू देवी, जहान्वी मिश्रा, सुनीता बाजपेई, नीलम कुशवाहा, अंशिका कुशवाहा सहित अन्य अभिकर्ता एवं बीमा सखियाँ उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!