होलागढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से गया मनाया।।

रिपोर्ट- डॉ अभिषेक शुक्ला

शान्तिपुरम/होलागढ़, प्रयागराज। होलागढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैयालाल पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने तिवारी को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद तिवारी जी हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते हैं और जनहित को सर्वोपरि मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!