
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में सोमवार, 15 सितंबर 2025 को रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया।
विशेष आयोजन के दौरान प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री के. राजेश्वर की पत्नी श्रीमती अनीता राज और रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन विनय गोयल के बीच औपचारिक रूप से सहमति पत्र का आदान-प्रदान हुआ। यह समझौता आगामी 24, 25 और 26 सितंबर को 1,000 महिलाओं को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर के टीके उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
इस अभियान का मकसद महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य—पीपी रोटेरियन संजय गुप्ता, पीपी रोटेरियन पंकज जैन, पीपी रोटेरियन सौरभ पुरी और रोटेरियन अनुरागिनी सिंह भी उपस्थित रहे।
रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय राज्यपाल के आशीर्वाद और रोटरी परिवार के सामूहिक प्रयासों से यह पहल समाज पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव डालेगी।
