मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का शुभारंभ।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

प्रयागराज। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार, 21 सितंबर 2025 को कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का आयोजन किया गया।

बता दें कि रैली का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जोन की महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का विशेष कार्यक्रम रखा गया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने हेतु विभिन्न सुरक्षा संबंधी जानकारियां साझा कीं। इनमें हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी-रोमियो स्क्वाड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी अभियान, यूपी-112, वूमेन पावरलाइन-1090 जैसी सेवाओं की जानकारी शामिल रही। इसके अलावा आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं न केवल समाज की शक्ति हैं बल्कि सुरक्षा और सम्मान की धुरी भी हैं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!