विकासपुरी में आयोजित नेचर वॉक में औषधीय पौधों की जानकारी।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

नई दिल्ली। विकासपुरी के डी ब्लॉक स्थित गौरी शंकर पार्क में एक विशेष Nature Walk का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को औषधीय पौधों के महत्व, उनके विभिन्न रोगों में लाभ और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।

बता दें कि कार्यक्रम में एडवोकेट रघुवेंद्र शुक्ला ने प्रतिभागियों को कई औषधीय गुणों से भरपूर पौधों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने निरगुंडी, काला बांस, पथरचट्टा, फ्रॉग फ्रूट, लेमन ग्रास, बिटर लीफ, भूमि आमला, आक, चित्रक और अमरूद के पत्तों सहित अनेक पौधों के औषधीय उपयोग और स्वास्थ्य लाभ बताए। प्रतिभागियों ने पौधों की उपयोगिता और उनके दैनिक जीवन में महत्व को गहराई से समझा।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी और रोचक बताया। उनका कहना था कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभकारी हैं, बल्कि लोगों को पर्यावरण से जोड़ने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से जुड़ीं मनीषा कथूरिया ने बताया कि यदि इसी प्रकार की Nature Walks और Park Tours लगातार आयोजित किए जाएं, तो समाज में पर्यावरण के प्रति रुचि और जिम्मेदारी की भावना और अधिक बढ़ाई जा सकती है।

गौरी शंकर पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम एक सफल प्रयास रहा, जिसने लोगों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!