
रिपोर्ट- डॉ अभिषेक शुक्ला
होलागढ़, प्रयागराज। विकास खंड होलागढ़ अंतर्गत सोमवार को हंसराजपुर स्थित रामेन्द्र त्रिपाठी उर्फ गोपाल त्रिपाठी के आवास पर परानूपुर से पधारे आनन्द पाण्डेय का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्ड और अक्षत देकर सभी संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक ग्रामसभा प्रधान, प्रधान संघ अध्यक्ष होलागढ़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि आगामी श्रीराम कथा का आयोजन परानूपुर कुंडा प्रतापगढ़ में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक होगा। कथा वाचक पूज्यनीय राजन जी महाराज होंगे, वहीं कथा के संरक्षक माननीय रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं। क्षेत्रीय जनमानस में इस आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण है और तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
