
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
होलागढ़, प्रयागराज। थाना होलागढ़ क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मैरी रोड में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बता दें कि कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना और आयुष्मान भारत योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 1090, 181, 1098, 1076, 112, 108 व 102 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।साइबर फ्रॉड से बचाव पर विशेष बल देते हुए छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना रहा।
