मिशन शक्ति अभियान फेज-5 : छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक, थाना होलागढ़ पुलिस ने छात्राओं को कराया थाना भ्रमण।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

होलागढ़, प्रयागराज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के अंतर्गत थाना होलागढ़, कमिश्नरेट प्रयागराज की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार 26 सितम्बर 2025 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया।

बता दें कि इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना होलागढ़ वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में व0 उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह (प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र), म0 उपनिरीक्षक आकांक्षा मिश्रा, म0 उपनिरीक्षक रेशमा कुमारी, उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र कनौजिया, का0 सुरेन्द्र प्रजापति और का0 आकाश गौतम शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को थाना स्थानीय का भ्रमण कराया गया और उन्हें थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा आयुष्मान भारत योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही टीम ने 22 बिंदुओं पर केंद्रित जागरूकता सामग्री प्रस्तुत की और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108 व 102 के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। साइबर फ्रॉड से बचाव पर विशेष चर्चा की गई और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई।

अंत में छात्राओं व शिक्षिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम में थाना होलागढ़ (प्रयागराज)व0उ0नि0 वीरेंद्र प्रताप सिंह, म0उ0नि0 आकांक्षा मिश्रा, म0हे0का0 रीता यादव, म0का0 प्रियंका चौधरी, हे0का0 हरि प्रकाश यादव, का0 अनिरुद्ध यादव, का0 सुरेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!