
“साइबर फ्रॉड व सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी”
रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी
होलागढ़, प्रयागराज। दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना होलागढ़, कमिश्नरेट प्रयागराज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बता दें कि इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक आकांक्षा मिश्रा, महिला उप निरीक्षक सोनम कुमारी एवं उप निरीक्षक रेशमा कुमारी द्वारा आजाद नगर, पुराना होलागढ़ क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे — 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) तथा 101 (फायर ब्रिगेड) की जानकारी दी गई।
मौके पर टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
थाना होलागढ़, कमिश्नरेट प्रयागराज
