
रिपोर्ट- डॉ. अभिषेक शुक्ला
शांतिपुरम, प्रयागराज। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.आर. चौरसिया ने कहा कि नियमित संवाद जारी रखने से लोगों में संबंध एवं संवेदना बनी रहती है। वे शांतिपुरम में आयोजित चौरसिया समाज की जागरूकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. चौरसिया ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरे मनोयोग और निष्ठा से प्रयास करने वालों को लक्ष्य अवश्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल चौरसिया ने कहा कि जिन बच्चों में प्रबल इच्छाशक्ति होती है, वे एक न एक दिन सफलता अवश्य हासिल करते हैं।
गोष्ठी में रंजीत चौरसिया, राहुल, सत्येन्द्र, महेश, विजय, अजय व अभिषेक सहित कई समाज के सदस्य मौजूद रहे।
