होलागढ़ में ब्लॉक प्रमुख के निधन पर शिक्षक संघ ने जताया शोक, राकेश मिश्र नगरहा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित।।

रिपोर्ट- नीरज कुमार त्रिपाठी

होलागढ़, प्रयागराज। क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख रामफकीरे के असामयिक निधन पर शिक्षक संघ होलागढ़ की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बीआरसी होलागढ़ के सभागार में शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्र नगरहा एवं खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित बीआरसी स्टाफ और शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्र नगरहा ने अपने संबोधन में कहा कि रामफकीरे न केवल ब्लॉक प्रमुख थे, बल्कि ब्लॉक शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सरल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

इस शोकसभा में सुनील कुमार, राजेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, प्रदीप कुमार, मो. फैजल, संतोष शुक्ला, सुधाकर शुक्ला सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!